इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तीसरे सप्ताह भी ई-रिक्शा से पहुंचे विधानसभा

29 May 2026



लखनऊ, 29 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर डीजल एवं पेट्रोल की न्यूनतम खपत के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए लगातार तीसरे सप्ताह भी अपने कार्यालय आवागमन हेतु गैर पेट्रोलियम ईंधन संचालित वाहन का प्रयोग किया। सुरेश खन्ना शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे तथा दोपहर में भोजन के लिए आवास आने-जाने में भी ई-रिक्शा का ही उपयोग किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन पेट्रोलियम ईंधन रहित साधन से कार्यालय आने-जाने का उनका निर्णय केवल व्यक्तिगत पहल नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति एक जिम्मेदारी भरा संदेश है।


श्री खन्ना ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा ईंधन की बचत आज राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुकी है। देश की बड़ी ऊर्जा आवश्यकताएं अभी भी आयातित ईंधन पर निर्भर हैं, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव कर राष्ट्रहित में योगदान दे। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक दिन वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों का प्रयोग करे तो इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बड़ी बचत संभव होगी।

Latest News