इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

28 Sep 2026

आइची-नागोया, 28 सितंबर (एजेंसी)। भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने एशियन खेल-2026 में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। गुलवीर ने फाइनल में 3:36.72 मिनट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।


जापान के काज़ुटो इइज़ावा ने 3:36.35 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस दौरान नया एशियन खेल रिकॉर्ड भी बनाया। इइज़ावा ने गुलवीर को महज 0.37 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा। जापान के ही नागिया मोरी ने 3:37.92 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता।


गुलवीर शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने रहे। उन्होंने अंतिम चरण में अपनी गति बढ़ाते हुए मजबूत चुनौती पेश की, लेकिन इइज़ावा ने आखिरी कुछ मीटर में अपनी बढ़त बनाए रखी और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। भारत के यूनुस शाह 3:43.88 मिनट के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे।


यह गुलवीर का इन एशियन खेल में दूसरा पदक है। इससे पहले वह पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीत चुके हैं। हांगझोऊ एशियन खेल में उन्होंने 10,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था।


अलीगढ़ के रहने वाले गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। उन्होंने 2018 में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद एथलेटिक्स में लगातार अपनी पहचान बनाई। वह 5000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।


2025 में गुलवीर 4 मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 3:55.63 का समय निकाला था। इसी साल उन्होंने 59:42 के समय के साथ एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरा करने वाले पहले भारतीय होने का गौरव भी हासिल किया। इनडोर 5000 मीटर में 12:59.77 का समय निकालकर वह 13 मिनट से कम समय में दौड़ने वाले पहले एशियाई एथलीट भी बने थे।


गुलवीर फरवरी 2025 से टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत सहायता प्राप्त एथलीट हैं। एशियन खेल की तैयारी के लिए उन्हें अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी और जरूरी खेल उपकरणों के लिए सहायता मिली है। एशियन खेल चक्र के दौरान टॉप्स के तहत उन्हें 23,29,270 रुपये और वार्षिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता कैलेंडर के तहत 17,10,825 रुपये की वित्तीय सहायता मिली है।


इस रजत पदक के साथ एशियन खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या 41 हो गई है। भारत के खाते में अब चार स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर है।

Latest News