इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

मप्र में तबादलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं रह सकेंगे पंचायत सचिव

10 Jun 2026

भोपाल, 10 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस नीति के तहत अब कोई भी पंचायत सचिव अपने गृहग्राम या ससुराल की पंचायत में पदस्थ नहीं रह सकेगा। इसके साथ ही जिस पंचायत में सचिव के रिश्तेदार सरपंच या उपसरपंच बन जाएंगे, वहां से भी सचिव का तबादला किया जाएगा।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के आधार पर यह नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा के भीतर स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराई जाए।


मध्य प्रदेश में 23 हजार से ज्यादा पंचायत सचिव हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार, पंचायत सचिवों के तबादले जिलों के भीतर ही 15 जून तक किए जा सकेंगे। स्थानांतरण प्रस्ताव जिला कलेक्टर की अनुशंसा और प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया एक जून से ही मान्य की जाएगी। विभागीय निर्देशों के मुताबिक स्थानांतरण आदेश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। नई गाइडलाइन में जिला एवं अंतरजिला स्तर पर पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी तय की गई है।


विभाग ने कुछ मामलों में ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण अनिवार्य किया है, जिनमें इस तरह की परिस्थितियां शामिल हैं। यदि किसी ग्राम पंचायत में सचिव का रिश्तेदार पंचायत का सरपंच या उपसरपंच चुन लिया गया हो। सचिव को उसके पैतृक ग्राम या ससुराल स्थित ग्राम पंचायत में पदस्थ नहीं किया जाएगा। जो सचिव एक ही ग्राम पंचायत में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं, उन्हें प्राथमिकता से स्थानांतरित किया जाएगा। यदि 10 साल या अधिक समय से पदस्थ सचिवों की संख्या तबादला लिमिट से अधिक है तो पहले सबसे अधिक अवधि से पदस्थ सचिव का तबादला किया जाएगा।


प्रतिबंध अवधि में भी संभव होगा इनका स्थानांतरण


स्थानांतरण प्रतिबंध अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में इन सचिवों के तबादले किए जा सकेंगे।


- भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता या गंभीर शिकायतों के मामले।


- अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने की स्थिति।


- लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू अथवा अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई से जुड़े प्रकरण।


- उच्च प्राथमिकता वाले प्रशासनिक मामलों में शासन स्तर से प्राप्त निर्देश।


ऐसे मामलों में विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद आयुक्त, संचालक पंचायत राज द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे।


अंतरजिला संविलियन केवल स्वैच्छिक आधार पर


आदेश में अंतरजिला संविलियन (ट्रांसफर) को केवल स्वैच्छिक आधार पर अनुमति दी गई है। महिला सचिवों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसमें विवाहित, विधवा एवं तलाकशुदा महिला ग्राम पंचायत सचिव अपने पति, ससुराल या माता-पिता के निवास वाले जिले में संविलियन के लिए आवेदन कर सकेंगी। अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त सचिव, यदि उनकी नियुक्ति वाले जिले के अलावा किसी अन्य जिले से संबंध रखते हैं, तो वे भी अपने मूल जिले में संविलियन के लिए आवेदन कर सकेंगे।


इच्छुक सचिव को वर्तमान पदस्थापना जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ संबंधित जिले में रिक्त पद की उपलब्धता का सत्यापन किया जाएगा। रिक्त पद उपलब्ध होने पर प्रस्ताव पंचायत राज संचालनालय भोपाल भेजा जाएगा। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद संविलियन आदेश जारी किए जाएंगे। संविलियन के बाद सचिव का नाम वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा जाएगा। अंतरजिला संविलियन का लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा।

Latest News