इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक

26 Sep 2026

-गाजीपुर में सेवा संकल्प स्वास्थ्य अभियान-2026 में गरजे डिप्टी सीएम, कहा- पहले एक जिला-एक माफिया का था राज

-तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, कहा- आज के नए यूपी में बिजली, पानी, सड़क, इलाज सब कुछ मिल रहा


गाजीपुर/लखनऊ, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आज के नए यूपी में बिजली मिल रही है। पानी समय पर आ रहा है। सड़कें चकाचक हैं। गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है। न अपराध है और न माफिया। घर की बेटी-बहन रात 12 बजे भी निडर होकर सड़क पर निकल सकती हैं। वर्ष 2017 से पहले क्या यह संभव था? सपा शासन में एक जिला-एक माफिया का राज था। घर-जमीनों पर अवैध कब्जे हाेते थे। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का।


वे शनिवार को गाजीपुर के लंका मैदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा संकल्प स्वास्थ्य अभियान-2026 को संबोधित कर रहे थे। इस तीन दिवसीय (26 से 28 सितंबर) आयोजन में हजारों लोग शिरकत कर रहे हैं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जनसेवा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं और जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता विकास के पैमाने पर अपना अमूल्य मत दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है और प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक काम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और देश-विदेश के निवेशक प्रदेश में संभावनाएं देख रहे हैं।


युवाओं को जोड़ रहे राष्ट्र निर्माण से


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी में नागरिकों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। गरीबों, युवाओं, किसानों और वंचितों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही हैं, ताकि पात्रों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


उन्होंने बताया कि देश भर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और स्वास्थ्य शिविर जैसे सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही इस अभियान के तहत युवा सेवा यात्रियों द्वारा गांवों और समुदायों का दौरा कर सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।


मिल रहा गुणवत्तापूर्ण इलाज


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था के संदर्भ में भी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि गाजीपुर में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर 26 से 28 सितंबर तक चल रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।


अमृत फार्मेसी, मॉड्यूलर ओटी, सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोरा बाजार के 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय में आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत फार्मेसी, मॉड्यूलर ओटी परिसर एवं सीटी स्कैन सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे जनपदवासियों को आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और मरीजों को समयबद्ध, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Latest News