इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव

26 Sep 2026

जौनपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । यूपी के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के उद्घाटन और छह सहयोगी देशों की भागीदारी को लेकर प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और कारोबार को देश-दुनिया के बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


राज्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड शो में देश-विदेश के निवेशकों, उद्यमियों और कारोबारी प्रतिनिधियों की भागीदारी से प्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने से प्रदेश के उद्यमियों और युवाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रयासों के माध्यम से वर्ष 2029 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है।----------

Latest News