इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक

अमेरिका ने ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में दी 60 दिन की राहत, वार्ता के बाद बड़ा फैसला

22 Jun 2026



वॉशिंगटन|बुर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड), 22 जून (एजेंसी)। अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में जारी वार्ता के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाते हुए अमेरिका ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में 60 दिनों की अस्थायी राहत देने की घोषणा की है। इस फैसले को दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत में सकारात्मक प्रगति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अस्थायी सामान्य लाइसेंस के तहत ईरानी मूल के कच्चे तेल, पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन, आपूर्ति और बिक्री से जुड़ी कुछ गतिविधियों को सीमित अवधि के लिए अनुमति दी गई है। यह छूट अगस्त के अंत तक प्रभावी रहेगी।


अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के दौरान ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को बाधित न करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षण व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही जा रही है।


इस बीच स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी जारी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि दोनों देशों के बीच स्थायी समझौते की दिशा में प्रयास जारी हैं और अब तक की वार्ता में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

Latest News