इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार

27 Sep 2026

काठमांडू, 27 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । काठमांडू क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह महाराजगंज स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया।


पूर्व चीफ जस्टिस राणा के विरुद्ध काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक शिकायत और आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सारा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।


राणा 2 जनवरी 2019 को नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। 13 फरवरी 2022 को संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संवैधानिक प्रावधान के तहत स्वतः निलंबित हो गए थे। लंबे समय तक उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चला। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी प्रकार के रकम रिलीज करने का आदेश दिया था।


तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा संसद भंग किए जाने के फैसले को राणा की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच ने खारिज कर दिया था। उसी समय ओली के खिलाफ बने नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन के नेता शेरबहादुर देउवा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया था।

Latest News