इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

27 Sep 2026


जयपुर, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान में सितंबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


शनिवार को नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़ और कोटा में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर जिले के मोहनगढ़, हमीरनाडा सहित आसपास के क्षेत्रों में रात के समय ओलावृष्टि होने से मौसम में अचानक बदलाव महसूस किया गया।


बारिश और बादलों के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आ गई। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदला और कई शहरों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे आ गया। सिरोही में तापमान में सबसे अधिक गिरावट हुई, जहां अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री तक नीचे आ गया।


हालांकि शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में मापा गया।


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झुंझुनूं में 6 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5 मिलीमीटर, हनुमानगढ़ के संगरिया में 1.5 मिलीमीटर तथा नागौर के मूंडवा में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। जालोर, डूंगरपुर और माउंट आबू में भी 0.5-0.5 मिलीमीटर बारिश मापी गई।


मौसम के इस बदलाव से पिछले दिनों की तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अभी भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है।

Latest News