इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल

भारत-ईयू व्यापार वार्ता आगे बढ़ाने को इस हफ्ते ब्रुसेल्स जाएंगे पीयूष गोयल

05 Jan 2026




नई दिल्‍ली, 05 जनवरी (हि.स)। अमेरिका के टैरिफ और बढ़ाने की धमकी के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस हफ्ते ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अपने यूरोपीय संघ (ईयू) के समकक्ष के साथ भारत-ईयू के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत करेंगे।


आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार रात को ब्रुसेल्स रवाना होंगे। गोयल 8 एवं 9 जनवरी को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान ईयू के कार्यकारी उपाध्यक्ष और यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात करेंगे।


ब्रुसेल्स पहुंचने से पहले गोयल व्यापार और निवेश संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा करने के लिए लिकटेंस्टीन में रुकेंगे। गोयल के साथ इस यात्रा में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल भी होंगे। भारत-ईयू के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।


उल्‍लेखनीय है कि लिकटेंस्टीन यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) का सदस्य है। भारत और ईएफटीए ने 01 अक्टूबर 2025 को एक मुक्त व्यापार समझौता लागू किया। ईएफटीए के अन्य सदस्यों में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

Latest News