इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

मणिपुर में उग्रवादियों पर पुलिस का शिकंजा, हथियारों का जखीरा और 5 किलो अफीम बरामद

01 Jul 2026



इम्फाल, 01 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कई सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लगभग पांच किलोग्राम अफीम भी बरामद की गई।


मणिपुर पुलिस द्वारा दी गयी आज आधिकारिक बयान में बताया गया है कि 30 जून को इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से केवाईकेएल के सक्रिय कैडर सोराइसाम जॉयकुमार उर्फ एटोम्बा (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह हथियार और गोला-बारूद की ढुलाई में शामिल था। इसी दिन काकचिंग जिले के हियांगलाम क्षेत्र से आरपीएफपीएलए के सक्रिय कैडर एलांगबाम राजू सिंह (34) को भी गिरफ्तार किया गया।


पुलिस नेें आज बताया है कि बीते 29 जून को इससे पूर्व इंफाल पूर्व जिले के सागोलमांग थाना क्षेत्र के संजेनलोक इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक एके राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक देसी कार्बाइन, 19 हैंड ग्रेनेड, दो ट्यूब लॉन्चर, विभिन्न कैलिबर के कारतूस, डेटोनेटर तथा कई मैगजीन बरामद किए गए।


इसी दिन पूर्व में इंफाल पूर्व जिले के ब्रह्मपुर क्षेत्र में हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने लमलाई थाना क्षेत्र के सावोम्बुंग से प्रेपाक के दो सक्रिय कैडरों तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपितों को उनके हैंडलर ने छह ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे, जिनमें से पांच का इस्तेमाल इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के विभिन्न रिहायशी इलाकों में किया जा चुका था। शेष एक ग्रेनेड और वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटर भी बरामद किए गए।


बिष्णुपुर जिले के कुंबी क्षेत्र से केवाईकेएल के दो कथित उगाहीकर्ता कैडर पुखरामबाम बिमोल मैतेई उर्फ इनाओबी (41) और पुखरामबाम रबी सिंह उर्फ खांग (37) को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक होंडा एक्टिवा स्कूटर जब्त किया गया।


एक अन्य अभियान में जिरीबाम जिले के लेंगांगपोकपी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक हुंडई आई-20 कार को रोककर राजस्थान निवासी धनराज प्रजापत (46) और बुद्धा राम (44) को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग पांच किलोग्राम अफीम, 50 हजार रुपये नकद तथा वाहन जब्त किया गया। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।