इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बॉक्स ऑफिस पर \'बॉर्डर-2\' की मजबूत पकड़, \'मर्दानी-3\' ने भी बढ़ाई कमाई

09 Feb 2026



सनी देओल की युद्ध-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर जारी अपने दबदबे के साथ तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 'बॉर्डर' के बाद यह सीक्वल दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल रही है। वहीं, रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर 'मर्दानी-3' ने वीकेंड पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए अच्छा कलेक्शन किया।


'बॉर्डर 2' ने तीसरे हफ्ते में भी दिखाया जौहर


सैकनिल्क के अनुसार, 'बॉर्डर-2' ने रिलीज के 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा 16वें दिन के 5.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बढ़कर दर्शकों की निरंतर रुचि को दर्शाता है। फिल्म अब तक कुल 458.16 करोड़ रुपये का भारतीय बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन कर चुकी है और 2026 में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 'बॉर्डर-2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिका में हैं।


'मर्दानी 3' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार


रानी मुखर्जी की 'मर्दानी-3' ने भी वीकेंड पर दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म ने 9वें दिन 3.5 करोड़ रुपये और 10वें दिन 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'मर्दानी 3' ने अब तक कुल 35.65 करोड़ रुपये का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया है, जो इसकी शुरुआती सफर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।


'वध-2' का धीमा कलेक्शन


संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध-2' ने तीसरे दिन एक करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि 'वध-2' को पिकअप मिलने में अब तक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


तीनों फिल्मों के आंकड़े दर्शाते हैं कि 'बॉर्डर-2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर एक मिसाल कायम कर रही है, जबकि 'मर्दानी-3' अपनी रफ्तार पकड़ने में सफल रही है और 'वध-2' को दर्शकों तक पहुंचने में समय लग रहा है।