इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल

ट्रेलर की टक्कर से तीन बच्चों की मौत, पिता गंभीर

12 Feb 2026



बूंदी, 12 फरवरी (हि.स.)। कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों और उनकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा रात करीब 8:45 बजे बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट के पास हुआ।


डाबी थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पराणा गांव निवासी मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का पुत्र) के साथ डाबी की ओर जा रहे थे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में 8 से 10 वर्ष आयु के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बच्चों के शव पड़े देख वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल मदन बंजारा को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डाबी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Latest News