इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

कांग्रेस ने भाजपा पर जनादेश चोरी करने का लगाया आरोप

06 May 2026


नई दिल्ली, 06 मई (एजेंसी.)। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और जनादेश की चोरी करने का आरोप लगाया।


पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने चुनावी संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेकर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विशेष पुनरीक्षण के दौरान 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और 27 लाख नागरिकों को सुनवाई का अधिकार तक नहीं दिया गया। कई सीटों पर हटाए गए मतदाताओं की संख्या जीत के अंतर से अधिक रही।


खेड़ा ने आरोप लगाया कि यह कोई अलग घटना नहीं है बल्कि भाजपा का सुनियोजित चुनावी खेल है, जिसे मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार और 2024 लोकसभा चुनावों में भी अपनाया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 फर्जी आवेदन देकर मतदाता नाम हटाए गए, जिनमें से केवल 24 सही थे। वहीं हरियाणा में एक ही महिला की तस्वीर 223 बार अलग-अलग बूथों पर इस्तेमाल की गई।


खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में पांच माह के भीतर 40 लाख नए मतदाता जोड़े गए जबकि 2019 से 2024 तक पूरे पांच साल में केवल 32 लाख मतदाता जुड़े थे। मतदान प्रतिशत भी रहस्यमय तरीके से बढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों, फर्जी मामलों और मतदाता सूची में हेरफेर जैसे हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।

Latest News