इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख

26 Sep 2026



आगरा, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो अन्य लोग घायल हाे गए।


मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियाें काे दिशा निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने दिए निर्देश दिए।


सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाजितपुर के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कई बार पलटी। इस हादसे में कार में बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा। हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान बलिया निवासी जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है जबकि चालक जसवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे।


पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।--

Latest News