इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा

एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

29 Sep 2026

आइची-नागोया, 29 सितंबर (एजेंसी)। भारत के तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान ने मंगलवार को एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज की।


शीर्ष वरीय धीरज ने चीनी ताइपे के चेंग ह्सियांग-हुई को 6-2 से हराया। धीरज ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 में फिलीपींस के गिर्विन गार्सिया को 6-0 से मात दी थी। चेंग के खिलाफ मुकाबले में धीरज को कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने दबाव में संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना उज्बेकिस्तान के अमिरकोन सादिकोव से 3 अक्टूबर को होगा।


वहीं, नीरज चौहान ने राउंड ऑफ 16 में दक्षिण कोरिया के किम जे देओक को 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। किम कई बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं और रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहे थे।


नीरज ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त बनाई, लेकिन किम ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। इसके बाद एक सेट बराबरी पर रहने से स्कोर 4-4 हो गया। निर्णायक सेट में नीरज ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाया और सेट जीतकर मुकाबला 6-4 से अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में नीरज का सामना भूटान के दोरजी लाम से होगा।


धीरज ने राउंड ऑफ 32 में गार्सिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीनों सेट जीतकर 6-0 से मुकाबला अपने नाम किया और कुल नौ तीरों में ही जीत दर्ज कर ली थी। उनके नौ में से छह तीर 10 अंक वाले निशाने पर लगे थे।


इस बीच, भारत का सर्फिंग अभियान भी समाप्त हो गया। किशोर कुमार अनबरासु को पुरुषों के शॉर्टबोर्ड क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। किशोर ने आठ लहरों में अपने दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर 3.00 और 2.37 हासिल किए और कुल 5.37 अंक बनाए, जबकि एस्पेजोन ने 8.53 अंक जुटाए।


मंगलवार को भारत को एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और निशानेबाजी सहित कई खेलों में पदक की उम्मीदें हैं।


गुलवीर सिंह पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। वह इससे पहले 1500 और 10,000 मीटर में रजत पदक जीत चुके हैं। अविनाश साबले भी 5000 मीटर में चुनौती पेश करेंगे।


मुक्केबाजी में परवीन हुड्डा, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे और तीनों का पदक पक्का हो चुका है। परवीन का सामना महिलाओं के 65 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की ली शू से, अंकुश का पुरुषों के 80 किग्रा में उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एरकिनबोयेव से और नरेंद्र का पुरुषों के 90 किग्रा में कजाकिस्तान के ऐबेक ओरलबाय से होगा।


भारत की टीमें निशानेबाजी, स्क्वैश, वॉलीबॉल, टेनिस, साइकिलिंग, कैनो स्लालम, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और कुराश में भी

चुनौती पेश करेंगी।

Latest News