इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

अमेरिका-इजराइल और ईरान टकराव पर संयुक्त राष्ट्र की अपील, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई

28 Feb 2026




न्यूयॉर्क, 28 फरवरी (हि.स.)। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-इजराइल की सैन्य कार्रवाई और ईरान की जवाबी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम और तनाव कम करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकती है, जिसके गंभीर परिणाम आम नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ेंगे।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान में कहा कि सभी पक्ष तुरंत वार्ता की मेज पर लौटें। उन्होंने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प है और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण पालन के अनुरूप होना चाहिए।


सुरक्षा परिषद की आपात बैठक


वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों तथा तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद आपात बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक भारतीय समयानुसार देर शाम आयोजित होने वाली है और इसमें “मध्य पूर्व की स्थिति” पर चर्चा की जाएगी।


संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह आपात सत्र फ्रांस और बहरीन के अनुरोध पर बुलाया गया है। कूटनीतिक सूत्रों का कहना है कि बैठक में क्षेत्रीय शांति, नागरिकों की सुरक्षा और आगे की संभावित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।


बढ़ती चिंता


विश्लेषकों का मानना है कि यदि मौजूदा हालात में शीघ्र कूटनीतिक पहल नहीं की गई, तो संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय अस्थिरता में बदल सकता है। संयुक्त राष्ट्र की अपील इस दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जी रही है, हालांकि जमीनी स्तर पर सैन्य गतिविधियां अभी भी जारी हैं।


अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब सुरक्षा परिषद की बैठक पर टिकी है, जहां आगे की रणनीति और संभावित प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

Latest News