इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

(अपडेट) इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद का भारतीय जनता पार्टी में विलय, निगम में भाजपा के हुए 139 पार्षद

10 Jul 2026



नई दिल्ली, 10 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मुकेश गोयल सहित सभी 16 पार्षदों की उपस्थिति में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय की घोषणा की।


उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आआपा) से अलग होकर 16 निगम पार्षदों ने मुकेश गोयल के नेतृत्व में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था और गुरुवार को मुकेश गोयल ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का निवेदन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष रखा।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंद्रपस्थ विकास पार्टी के शामिल होने से अब दिल्ली के 16 निगम वार्डों के लगभग 11 से 12 लाख लोग भाजपा सरकार के चौमुखी विकास से सीधा जुड़ेंगे।


हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मुकेश गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 16 नगर निगम पार्षदों ने एक अलग नई इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। उन्होंने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय इनके 16 पार्षदों की अपने वार्ड की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता सरकार के चौमुखी विकास से जोड़ने की इच्छा से प्रेरित है और इन सभी पार्षदों का इनसे जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई भी निगम पार्षद चाहे किसी भी पार्टी का हो, दिल्ली सरकार ने उसे एक करोड़ रुपये फंड दिए हैं और आज उसी का नतीजा है कि दिल्ली ने बड़े खुशहाल तरीके से इस बार के मानसून का स्वागत किया है। बारिश लगातार होने के बावजूद ना कही पानी का जमाव देखने को मिला और ना ही कही ट्राफिक बाधित हुई। भाजपा सरकार ने दिखाया कि दिल्ली में बेहतर काम किए जा सकते हैं और जो सरकारें पिछली 27 सालों से बहाने बनाती रही, उसको भी यह एक करारा जवाब है।


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के सदस्यों एवं पार्षदों के भाजपा में विलय करने के निर्णय का स्वागत किया और मुकेश गोयल के साथ भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को उनके वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया की अब उन्हे दिल्ली में विकास का पूरा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों एवं उनके साथ भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार में उनको पूरा सम्मान मिलेगा तथा कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा।


रेखा गुप्ता ने कहा कि यही वह समय है जब दिल्ली को सुधारा जा सकता है क्योंकि केन्द्र में भाजपा सरकार है और मोदी सरकार ने दिल्ली को सुधारने का प्रयास पहले भी किया लेकिन पहले की सरकारों में काम करने की लालसा नहीं थी और आज जब भाजपा परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है दिल्ली का विकास और तेजी से होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं है सेवा का माध्यम है इसलिए हम वर्षों से उपेक्षित दिल्ली की जनता के आशाओं को पूरा करने का काम करेंगे।


इस मौके पर मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम में 2023 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब मुझे नेता सदन बनाया गया था लेकिन वह कार्यकाल हम लोगों के लिए काला दिन की तरह था क्योंकि कोई भी विकास का काम नहीं हुआ केवल बयानबाजी होती थी। उन्होंने कहा कि सड़क और जमीन पर कोई काम नहीं हुआ, किसी एक पार्षद को निगम पार्षद का वार्षिक बजट नहीं मिला लेकिन रेखा गुप्ता सरकार बनी तो सभी को बजट मिलने लगा, जब हमने 16 निगम पार्षदों के साथ एक अलग टीम बनाई तो भाजपा का सहयोग हमेशा मिला और इसीलिए आज यह कदम उठाया है और सर्वसम्मति से बिना शर्त भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली नगर निगम में नेता सदन जयभगवान यादव, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल की उपस्थित रहें।


भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों के नाम: आदर्श नगर से मुकेश गोयल, बांकनेर से दिनेश कुमार, रोहिणी-बी से सुमन अनिल राणा, कराला-रानी खेड़ा से मनीषा जसबीर, सुल्तानपुरी से बॉबी, सदर बाजार से ऊषा शर्मा, बलजीत नगर से रुणाक्षी शर्मा, हरि नगर से राजेश के. लाडी, विकासपुरी से साहिब कुमार, हस्तसाल से राखी यादव, हौज खास से कमल भारद्वाज, मालवीय नगर से लीना कुमार, वसंत विहार से हिमानी जैन, मोलड़बंद से हेमचंद गोयल, मयूर विहार फेस 2 से देवेंद्र कुमार और विकास नगर से अशोक पांडेय।


Latest News