इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

26 Sep 2026

बांसवाड़ा, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को हुई 1.18 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बड़ी वारदात को किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि आगामी पंचायत राज चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले एक आरोपित ने पैसों का जुगाड़ करने के लिए अंजाम दिया था।


घटना की रात बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में हाईवे पर ट्रैक्टर अड़ाकर और बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से पीड़ितों की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद तलवारों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और नकदी से भरे दो पार्सल, कार तथा मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और विशेष टीमों द्वारा बिछाए गए तकनीकी जाल व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चार मुख्य आरोपिताें—अजय डिण्डोर, मोहनलाल राणा, कन्हैयालाल उर्फ कानू और प्रकाश कटारा—को दबोचने में सफलता हासिल की।


थानाधिकारी निर्भय सिंह चुण्डावत ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपिताें में से एक सरगना किसी विशेष राजनीतिक पार्टी से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। चुनाव प्रचार और पानी की तरह पैसा बहाने की अपनी इसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उसने इस सनसनीखेज डकैती की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपिताें से पूछताछ कर रही है और लूटे गए माल तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Latest News