इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण

26 Sep 2026

तोकाई, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत ने एशियाई खेल 2026 में कबड्डी में स्वर्णिम डबल पूरा करते हुए शनिवार को इतिहास रच दिया। भारतीय पुरुष टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे कुछ घंटे पहले भारतीय महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा था।


पुरुष टीम की जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में नौवीं बार पुरुष कबड्डी का स्वर्ण पदक जीतकर अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद भारत केवल 2018 जकार्ता खेलों में स्वर्ण जीतने में नाकाम रहा था, जहां टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हांगझोऊ 2022 में भारत ने फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।


तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में ईरान ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी और 18-17 की बढ़त के साथ मध्यांतर तक पहुंचा। ईरान ने एक ऑलआउट हासिल किया, जबकि भारत की ओर से डिफेंस ने दो सुपर टैकल अंक जुटाए।


हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया। सुमित और अर्जुन देशवाल ने टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई भारत ने 20-20 की बराबरी के बाद डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया। सुमित ने प्रभावी टैकल करते हुए ईरानी रेडरों पर दबाव बनाए रखा। इसके बाद राहुल के निर्णायक टैकल की मदद से भारत ने ईरान को ऑलआउट कर 29-24 की बढ़त हासिल कर ली।


इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। अंततः भारत ने 40-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने भी बेहद रोमांचक फाइनल में ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। मुकाबले के अंतिम क्षणों में ईरान ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच खत्म होने से करीब एक मिनट पहले ईरान को अंक की जरूरत थी लेकिन भारत ने आयनाज पर महत्वपूर्ण टैकल कर मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया।


महिला टीम का यह लगातार दूसरा एशियाई खेल स्वर्ण है। हांगझोऊ में भी भारतीय महिलाओं ने स्वर्ण पदक जीता था।


कबड्डी में दोनों स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में अब तक चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम तथा सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

Latest News