इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

26 Sep 2026

बिजनौर, 26 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नूरपुर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या और उसकी बैटी की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह आराेपित महिला के पति का रिश्ते में भतीजा लगता है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार के अनुसार 23 सितंबर को थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर एड़वा के जंगल में ईख के खेत के किनारे एक अज्ञात महिला का शव तथा पास में एक बच्ची रोती हुई मिली थी। पुलिस ने शव व बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किए जाने पर नवलपुर बेराज निवासी अनिल कुमार ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी ऊषा तथा बच्ची की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। इसके बाद 25 सितंबर को नूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित नीरज कुमार को वांछित किया गया।


पुलिस ने 26 सितंबर को मामले में वांछित आरोपित नीरज पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम बीलना, थाना नौगांवा सादात, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान बच्ची की हत्या के प्रयास के संबंध में मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि मृतका ऊषा उसके सगे ताऊ की पत्नी थी। करीब छह माह पहले पारिवारिक कार्यक्रम के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई थी, जो बाद में नजदीकियों और आपसी संबंधों में बदल गई। ऊषा के अपने पति से पारिवारिक मनमुटाव होने की बात भी आरोपित ने बताई। आरोपित के अनुसार, वह ऊषा को अपने साथ रखना चाहता था।


थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार के मुताबिक आरोपित ने 19 सितंबर की रात ऊषा और उसके दोनों बच्चों को किराये की क्रेटा कार से ले जाकर 20 सितंबर को नूरपुर स्थित एक होटल में ठहराया। इसके बाद 22 सितंबर की रात आरोपित युवक ने ऊषा, उसकी तीन वर्षीय पुत्री और डेढ़ वर्षीय पुत्र को पिकअप वाहन से ग्राम आलमपुर एड़वा के जंगल में ले गया। वहां ईख के खेत के पास उसने ऊषा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चों की भी हत्या करने का प्रयास किया गया। बच्ची को मृत समझकर दोनों बच्चों को ईख के खेत के किनारे डाल दिया गया।


पुलिस के अनुसार, घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपित ने ऊषा के शव पर कंबल डालकर आग लगा दी तथा दूध की बोतल और मोबाइल फोन की सिम निकाल कर फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया। आरोपित ने पुत्र को अपने ससुराल मुरादाबाद में झूठी कहानी बताकर छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बच्चे को मुरादाबाद स्थित उसके ससुराल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन, बच्चे की दूध की बोतल, स्टील का निप्पल समेत सफेद रुमाल तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (यूपी 23 बीटी 5438) बरामद किया है।

Latest News