इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

बॉबी देओल की फिल्म \'बंदर\' का पोस्टर आया सामने

20 Feb 2026



पिछले कुछ वर्षों में बॉबी देओल ने अपने करियर में जबरदस्त बदलाव देखा है और लगातार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 'हरी हारा वीरा मल्लू' और 'कंगुआ' जैसी साउथ फिल्मों में खलनायक के दमदार किरदार निभाने के बाद अब उनकी हिंदी फिल्म 'बंदर' को लेकर भी नई अपडेट सामने आई है।


अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें बॉबी देओल का इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में लाल और हरे रंग के कॉन्ट्रास्ट के बीच वह धूप का चश्मा पहने सलाखों के पीछे खड़े नजर आते हैं और उनकी तीखी नजरें दर्शकों को आकर्षित करती हैं। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है। इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'उड़ता पंजाब' और 'कोहरा' जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।


फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके कलाकारों में सान्या मल्होत्रा, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, नागेश भोसले, सपना पब्बी और रिद्धि सेन जैसे कलाकार शामिल हैं।


गौरतलब है कि 'बंदर' का प्रीमियर 2025 में आयोजित 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष प्रस्तुति श्रेणी के तहत किया जा चुका है, जहां इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

Latest News