इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

22 Jul 2026



नई दिल्ली, 22 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता, शिक्षा की बढ़ती लागत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशव्यापी स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। इसके तहत गुरुवार, 23 जुलाई को देशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में विशेष छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस नेता छात्रों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराएंगे तथा पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा और रोजगार से जुड़े गंभीर संकटों का सामना कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और अब अभियान को सीधे छात्रों तक ले जाया जाएगा।


वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसे 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में आगे बढ़ाया गया। अभियान का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को कथित भ्रष्टाचार, शोषण और अव्यवस्था से मुक्त कराना तथा छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाना है।


उन्होंने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया गया।


कांग्रेस ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों से तत्काल संबंधित शहर समन्वयकों के संपर्क में आने तथा निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर छात्रों से संवाद स्थापित करने को कहा है। पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, राहुल गांधी के कोटा संबोधन का वीडियो दिखाया जाएगा तथा पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


कांग्रेस ने नेताओं से छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के उद्देश्य, गतिविधियों और प्रमुख मांगों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अभियान की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने को भी कहा है। बयान में कहा गया कि यह संवाद एकतरफा न होकर सहभागितापूर्ण होना चाहिए, ताकि छात्र अपने अनुभव, समस्याएं, सुझाव और आकांक्षाएं खुलकर साझा कर सकें।


बयान में कहा गया कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल करने और रोजगार संबंधी चिंताओं को प्रमुखता से उठाने के लिए देशव्यापी जनदबाव बनाना आवश्यक है।

Latest News