इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

डीपफेक वीडियो बनाने वालों को मृणाल ठाकुर का करारा जवाब

04 Aug 2026



अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए बनाई जा रही डीपफेक सामग्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी तस्वीर और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सामग्री बनाने और शेयर करने वालों को सख्त कानूनी चेतावनी दी है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी छवि का किसी भी रूप में गलत इस्तेमाल अवैध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल के वर्षों में एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ फिल्मी हस्तियों की डीपफेक सामग्री तेजी से सामने आ रही है।


मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उनकी शक्ल का इस्तेमाल कर डीपफेक सामग्री बनाना या उसे शेयर करना पूरी तरह अस्वीकार्य और गैरकानूनी है। उन्होंने इसे औपचारिक नोटिस मानने की बात कहते हुए चेतावनी दी कि उनकी पहचान का किसी भी तरह दुरुपयोग करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अभिनेत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।


मृणाल ठाकुर से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार एआई डीपफेक के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, श्रुति हासन, अनिल कपूर, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने भी अपनी पहचान और व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है। बढ़ते डीपफेक मामलों के बीच मृणाल का यह कदम डिजिटल सुरक्षा और व्यक्तिगत अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।