इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डॉ. सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। प्रधानमंत्री ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह की जयंती पर उनके सार्वजनिक जीवन और देश के लिए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रहेगी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही। उन्होंने शालीनता और संवेदनशीलता के साथ नेतृत्व किया तथा समावेशी विकास और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को शासन के केंद्र में रखा। खरगे ने कहा कि उनकी जनसेवा, समावेशी विकास और सुधारों की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुशल अर्थशास्त्री और सफल राजनेता के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के विकास को गति दी और देश की समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शी और समावेशी आर्थिक नीतियों तथा देश के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वे वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में हुआ था। -------------

Latest News