इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये

27 Sep 2026

आइची-नागोया, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत के तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स-2026 में रविवार को पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता। तेजस्विन ने 10 स्पर्धाओं में कुल 7,934 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


10 स्पर्धाओं तक चले मुकाबले में तेजस्विन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी इवेंट 1500 मीटर में किया। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ 4:33.09 के समय के साथ जीती और कांस्य पदक के साथ पेडियम फिनिश किया।


जापान के मरुयामा ने 8,123 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के चेन जिंगहुआ ने 8,012 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। तेजस्विन 7,934 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तेजस्विन ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पदक जीता है। उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल किया था।


एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेजस्विन शंकर की जीत पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, तेजस्विन शंकर एक बार फिर एशियन गेम्स मेडलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डेकाथलॉन में 7,934 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। दो दिनों में 10 स्पर्धाएं हुई और उन्होंने आखिरी मीटर तक अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने आखिरी स्पर्धा 1500 मीटर की दौड़ 4:33.09 समय के साथ जीती।


तेजस्विन का सफर


- 100 मीटर: 10.98 सेकंड- लंबी कूद: 7.53 मीटर- शॉट पुट: 13.16 मीटर- ऊंची कूद: 2.18 मीटर- 400 मीटर: 48.59 सेकंड- 110 मीटर बाधा दौड़: 14.33 सेकंड- डिस्कस थ्रो: 36.77 मीटर- पोल वॉल्ट: 4.30 मीटर- भाला फेंक: 53.37 मीटर- 1500 मीटर: 4:33.09 समय----------------------------

Latest News