इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

हाईकोर्ट ने प्रदूषण पर जताई नाराजगी, लोगों के स्वास्थ्य को लेकर खतरा

09 Jul 2026



जोधपुर, 09 जुलाई (एजेंसी)। जोधपुर शहर में अवैध डाइंग और प्रिंटिंग इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। कोर्ट ने इस मामले में अनुपालना रिपोर्ट तलब की है।


जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने अधिकारियों से पूछा कि जब विभागों ने स्वयं कार्रवाई के आदेश जारी किए थे, तो उनका पालन अब तक क्यों नहीं किया गया। याचिकाकर्ता शैलेंद्र भंडारी की ओर से दायर याचिका में बताया गया है कि शहर की कई आवासीय कॉलोनियों में अवैध रूप से डाइंग-प्रिंटिंग का काम चल रहा है। इन इकाइयों से निकलने वाला प्रदूषित पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जताई कि राज्य सरकार को 24 मार्च और 6 अप्रैल को जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। हालांकि, 7 जुलाई तक न तो कोई जवाब पेश किया गया और न ही कार्रवाई की जानकारी दी गई। खंडपीठ ने कहा कि संबंधित विभागों ने 24 और 28 अक्टूबर 2025 को जारी अपने ही आदेशों का पालन नहीं किया। इस पर कोर्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त आदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, इसकी अनुपालना रिपोर्ट 14 जुलाई तक कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है।

Latest News