इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला

27 Sep 2026

हमीरपुर, 27 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को एक डेरा चारों ओर से पानी में घिर गया। सूचना पर मौके पर पीएसी, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर नाव से लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

विकास खंड मुस्करा के शिवनी गांव में बगिया का डेरा स्थित है, जिसमें करीब 90 लोग निवास करते हैं। दो दिन पहले मौदहा बांध से करीब 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से विरमा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बगिया का डेरा चारों ओर से पानी से जलमग्न हो गया और टापू बन गया। टापू बने डेरा में लोगों के फंसने की सूचना पर मौदहा उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, राठ सीओ राजीव प्रताप सिंह, सीएफओ रेहान अली और पीएसी की 12 प्लाटून स्टीमर लेकर मौके पर पहुंचे। पीएसी ने अपने स्टीमर से डेरा में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कुछ लोगों ने डेरा में ही रहना उचित समझा।डेरा के रामू, फूलसिंह, रामसिंह, जागे, गंगादीन ने बताया कि वे कई वर्षों से डेरा में निवास कर रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान देववचन ने बताया कि लोगों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, परंतु लोग माने नहीं।


एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल पीएसी के स्टीमर को डेरा में भेजकर लोगों को बाहर निकाला गया है। पीएसी की कंपनी को वहीं रोका गया है, जब तक सभी लोग बाहर नहीं आ जाते, कंपनी वहीं रहेगी। कोई हताहत नहीं हुआ है।





Latest News