इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

ईंधन बचाओ मुहिम पर NDMC ने किए कई बड़े निर्णय

14 May 2026

-सोमवार से इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग पर 50% छूट

- कल से चार आवासीय क्षेत्रों से NDMC शटल बस सेवा शुरू

-प्रत्येक सोमवार अधिकारी एवं कर्मचारी करेंगे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग


नई दिल्ली, 14 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत विकास, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के आह्वान के अनुरूप, NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज पालिका केंद्र स्थित परिषद कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में NDMC क्षेत्रों में लागू किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी सतत विकास संबंधी निर्णयों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए चहल ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ खड़ा है और प्रत्येक संस्था तथा नागरिक को संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग एवं सतत विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। चहल ने कहा कि आज लिए गए ये निर्णय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के केंद्र क्षेत्र का प्रबंधन करने वाली संस्था होने के नाते NDMC की विशेष जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण अनुकूल प्रशासन एवं जनहितकारी सतत व्यवस्थाओं को अपनाने में उदाहरण प्रस्तुत करे।


NDMC कर्मचारियों के लिए शटल बस सेवा:

ईंधन की बचत, ट्रैफिक जाम कम करने और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कल (15 मई, 2026) से NDMC चार प्रमुख आवासीय क्षेत्रों से कर्मचारियों के लिए शटल बस सेवा शुरू करेगी। यह सेवा निम्न क्षेत्रों के लिए उपलब्ध होगी:

-पालिका आवास, सरोजिनी नगर

--पालिका ग्राम, लक्ष्मीबाई नगर

-अमृत काल निवास, जोर बाग रोड

-बापू धाम फ्लैट्स, चाणक्यपुरी


बसें सुबह 9:00 बजे निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी तथा 9:30 बजे पालिका केंद्र के लिए रवाना होंगी। शाम को बसें 5:30 बजे पालिका केंद्र से चलकर 6:00 बजे आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचेंगी। प्रत्येक रूट के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे ताकि सेवा का बेहतर संचालन सुनिश्चित हो सके।


14 अतिरिक्त स्थानों तक सेवा का विस्तार:

चहल ने बताया कि सोमवार से NDMC 16 बसों के माध्यम से इस सेवा का विस्तार 14 अतिरिक्त आवासीय क्षेत्रों तक करेगी। इसके लिए रूट निर्धारित किए जा चुके हैं।

इन क्षेत्रों में शामिल हैं:-


-पालिका आवास, सरोजिनी नगर

-पालिका ग्राम, लक्ष्मीबाई नगर

-अमृत काल निवास, जोर बाग रोड

-पालिका कुंज, मेहर चंद मार्केट

-पालिका निवास, लोधी रोड

-मल्टीस्टोरी फ्लैट्स, लोधी रोड

-बापू धाम फ्लैट्स

-पालिका मिलन

-पुष्प विहार, साकेत

-वाल्मीकि सदन

-गांधी सदन

-पालिका निकेतन, आर.के. पुरम

-पालिका एन्क्लेव, मोती बाग

-रोहिणी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, रोहिणी


सार्वजनिक परिवहन एवं साझा परिवहन को बढ़ावा:

चहल ने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी मेट्रो अथवा अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करेंगे। कर्मचारियों को भी कारपूलिंग एवं साझा परिवहन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मैदानी निरीक्षण एवं साइट विजिट के दौरान अधिकारी साझा URBANIA 16-सीटर वाहनों का उपयोग करेंगे ताकि निजी वाहनों का उपयोग कम हो सके।


ई-मोबिलिटी एवं साइकिल उपयोग को बढ़ावा:

पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए NDMC पार्किंग स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क में 50% छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है। NDMC ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एवं दिल्ली पुलिस के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो सेवाओं को बढ़ावा देने तथा उन्हें सुव्यवस्थित करने पर भी चर्चा की, ताकि अंतिम मील की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

चहल ने कहा कि NDMC अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ के बीच साइकिल उपयोग को और बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में NDMC के पास 51 ई-बाइक स्टेशन एवं लगभग 5,000 साइकिलें उपलब्ध हैं, जिनका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशनों के साथ भी इस विषय पर चर्चा की गई, जिसमें अधिवक्ताओं एवं कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को कारपूलिंग एवं साझा परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


डिजिटल कार्य प्रणाली एवं यात्रा में कमी:

अनावश्यक यात्रा कम करने, ईंधन बचाने और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

चहल ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आधिकारिक विदेशी यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। कर्मचारियों को गैर-जरूरी निजी विदेशी यात्राओं से बचने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।


पेट्रोल, डीजल एवं CNG वाहन नहीं खरीदे जाएंगे:

एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए NDMC ने अगले एक वर्ष तक कोई नया पेट्रोल, डीजल या CNG वाहन नहीं खरीदने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दिया जाएगा।


ऊर्जा संरक्षण के विशेष उपाय:

NDMC कार्यालयों एवं संस्थानों में ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। बिजली विभाग एयर-कंडीशनिंग सिस्टम के वैज्ञानिक एवं नियंत्रित उपयोग को सुनिश्चित करेगा ताकि बिजली की बचत हो सके।


मेक इन इंडिया’ उत्पादों को बढ़ावा:

बैठक में विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि NDMC सरकारी उपयोग के लिए “मेक इन इंडिया” उत्पादों को प्राथमिकता देगी तथा कर्मचारियों एवं नागरिकों को भी स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करेगी।


RWA एवं मार्केट एसोसिएशनों के साथ जागरूकता अभियान:

चहल ने बताया कि NDMC जल्द ही विभिन्न RWAs एवं मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशनों के साथ बैठकें आयोजित करेगी, ताकि सतत जीवनशैली, जिम्मेदार उपभोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। स्वस्थ जीवनशैली एवं भोजन में तेल के सीमित उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


स्कूलों में डिजिटल शिक्षा एवं जागरूकता:

शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेगा तथा अभिभावकों एवं छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

चहल ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत चिन्हित विभागों में आवश्यकता के अनुसार समूह ‘B’ एवं समूह ‘C’ श्रेणी के अधिकतम 33% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा सकती है। विभागाध्यक्ष रोटेशन ड्यूटी रोस्टर तैयार करेंगे ताकि कार्यालय कार्य एवं जनसेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।


बेहतर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी:

सभी विभागों में इन निर्णयों के पालन एवं निगरानी के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।


अंत में कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि NDMC प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के विजन के अनुरूप ऊर्जा दक्ष, पर्यावरण अनुकूल एवं जनहितकारी पहल को आगे भी निरंतर लागू करती रहेगी।