इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म \'दालिंब\' से सामने आया थ्रिलर लुक

02 Mar 2026



वेब सीरीज 'पंचायत' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अब एक नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'दालिंब' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसे जी5 हिंदी ने जारी किया है। यह फिल्म जी5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बीच पहला सहयोग है, जिसे थ्रिलर-ड्रामा शैली में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है, जबकि संवाद वरद भटनागर ने लिखे हैं।


फिल्म के जारी पोस्टर में जितेंद्र कुमार का लुक बेहद अलग और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर खास मेकअप किया गया है, जो कथकली नर्तक की याद दिलाता है। इस लुक को देखकर 'कांतारा' के कुछ दृश्यों की झलक भी महसूस होती है। पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन, "रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य... जो कभी दिखता नहीं। यह होली, उत्सव नहीं, एक चेतावनी है", फिल्म के सस्पेंस को और गहरा करता है।


'दालिंब' की कहानी मुंबई के उपनगरीय मध्यमवर्गीय परिवेश में बुनी गई है, जो दर्शकों को एक गहन और विचलित करने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म में जितेंद्र कुमार 'सूरज' नाम के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ प्रिया बापट, क्षितिश दते, कविन दवे, साई प्रसाद, हरीश कुलकर्णी और सागर यादव अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Latest News