इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं

कामाख्या में अंबुबासी मेले का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री अजंता नेओग ने किया उद्घाटन

22 Jun 2026



गुवाहाटी, 22 जून (एजेंसी)। नीलांचल पहाड़ स्थित देश की प्रमुख शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर परिसर में आयोजित अंबुबासी मेला का सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण में शुभारंभ हुआ। पर्यटन मंत्री अजंता नेओग ने पांडु पोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।


मंत्री ने कहा कि 22 जून की रात 09 बजकर 08 मिनट 42 सेकंड पर प्रवृत्ति के साथ कामाख्या मंदिर के गर्भगृह का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा 26 जून को निवृत्ति के बाद विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों, तीर्थयात्रियों और देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अजंता नेओग ने कहा कि अंबुबासी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि असम की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और आतिथ्य परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से कामाख्या मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे इस मेला के माध्यम से असम के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से पर्यटन विभाग राज्य सरकार के सहयोग से अंबुबासी मेले के आयोजन आयोजन में अपना हाथ बंटा रहा है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस मेले में शामिल होते हैं। वर्ष 2024 और 2025 में लगभग 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया था, जबकि इस वर्ष 08 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है।


मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, सुरक्षा तथा सूचना सहायता केंद्रों को सुदृढ़ किया गया है ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से मेले में भाग ले सकें।


उन्होंने मेले में सहयोग प्रदान करने वाले विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए आम जनता से भी अतिथियों की सेवा कर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक विजय गुप्ता, असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ऋतुपर्ण बरुवा, उपाध्यक्ष दिलीप दास, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।