इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद

28 Sep 2026

काठमांडू, 28 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल के बागलुंग, म्याग्दी, मुस्तांग और मनांग जिले केंद्रीय सड़क नेटवर्क से कट गए हैं। गत बुधवार से लगातार हो रही भारी बारिश ने इन जिलों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। बागलुंग, म्याग्दी और मुस्तांग और मनांग को प्रदेश राजधानी पोखरा से जोड़ने वाला सिद्धार्थ राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।


सड़क विभाग के अनुसार, सिद्धार्थ राजमार्ग के कुश्मा–मालढुंगा खंड में सहस्रधारा के पास करीब 100 मीटर सड़क कालीगंडकी नदी की बाढ़ में बह गई है। इसके कारण तीनों जिले केंद्रीय सड़क नेटवर्क से अलग हो गए हैं। बाढ़ के कारण पर्वत और बागलुंग को जोड़ने वाला मालढुंगा पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। खास तौर पर पुल के पर्वत की ओर का सड़क हिस्सा बह गया है। इसके साथ ही बागलुंग और पर्वत के बीच सड़क संपर्क भी टूट गया है।


इसी तरह, भूस्खलन के कारण बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क खंड पूरी तरह बंद है। इससे मुस्तांग का अन्य जिलों से सड़क संपर्क भी टूट गया है। पुलिस के अनुसार, म्याग्दी के बेनी से दरबांग को जाने वाली सड़क भी अवरुद्ध है। बागलुंग में मध्यपहाड़ी राजमार्ग के विभिन्न हिस्से भी बाढ़ में बह गए हैं।


सड़क डिविजन के प्रमुख हरिप्रसाद सुवेदी ने बताया कि गोडाबाँधे से गलकोट तक कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि गलकोट से बुर्तिबांग तक रविवार शाम से एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया है। वहीं, बुर्तिबांग से निसीखोला तक करीब पांच से सात स्थानों पर सड़क बहने की जानकारी मिली है। हालांकि, टीम अभी मौके तक नहीं पहुंच सकी है।


सड़क विभाग के अनुसार, कालीगंडकी कॉरिडोर के मालढुंगा–बेनी–जोमसोम–कोरला खंड में 46 स्थानों पर सड़क अवरुद्ध है। ज्यादातर स्थानों पर मलबे के साथ भूस्खलन हुआ है, जबकि कुछ जगह सड़क कट गई है। इसी तरह, कालीगंडकी कॉरिडोर के गैडाकोट–मालढुंगा खंड में आठ स्थानों पर अवरोध है। पूर्वी नवलपरासी के घुमाउरी घाट और बागलुंग के जैमिनी में भी कालीगंडकी कॉरिडोर अवरुद्ध है।


सड़क विभाग के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर हुए अवरोधों को हटाने और सड़क संपर्क बहाल करने का काम जारी है।

Latest News