इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

खाड़ी तनाव की आंच भारत तक: ईंधन और गैस आपूर्ति पर चिंता

14 Mar 2026



रोहित पारीक


पिछले कुछ समय से खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। तेल और गैस के बड़े उत्पादक देशों के बीच बढ़ते टकराव और क्षेत्रीय असुरक्षा के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका गहराती जा रही है। इसका सीधा असर भारत जैसे ऊर्जा आयात पर निर्भर देशों पर पड़ सकता है।


भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। कच्चे तेल के मामले में देश लगभग 85 प्रतिशत तक आयात पर निर्भर है, जबकि एलपीजी और प्राकृतिक गैस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशों से आता है। इन आयातों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से ही प्राप्त होता है। ऐसे में यदि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ता है या समुद्री मार्गों पर खतरा पैदा होता है, तो भारत की ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, ईरान ने भारत के ईंधन लदे जहाजों को अपनी सीमा के होर्मुज से सुरक्षित निकालने पर सहमति दी है, लेकिन जहाजों के भारत पहुंचने तक तो संकट बना रहेगा।


बड़ी बात यह है कि देश के कई राज्यों में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर संकट देखा जा रहा है। गैस सिलेण्डरों के लिए एजेन्सियों के बाहर लंबी कतारें होने के समाचार आ रहे हैं। होटल-रेस्टारेंट और गैस आधारित उद्योगों के बुरी तरह प्रभावित होने की सूचनाएं साझा हो रही है। हालांकि, सरकारें और प्रशासन अपने स्तर पर इस संकट से पार पाने और आमजन के दिलों में पैदा हुए डर को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आमजन के मन में बन रही संकट की तस्वीर मिट नहीं पा रही है।

हाल के दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खाड़ी क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ती है, तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।


इससे भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। इसके साथ ही गैस आधारित उद्योगों और बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।


भारत सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार का निर्माण किया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में देश के पास कुछ समय तक ईंधन की उपलब्धता बनी रहे। इसके अलावा सरकार तेल आयात के स्रोतों को भी विविध बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी एक क्षेत्र पर अत्यधिक निर्भरता कम की जा सके।


ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को दीर्घकालिक समाधान के तौर पर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन पर तेजी से काम करना होगा। इससे न केवल आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।


हालांकि फिलहाल देश में ईंधन और गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने भविष्य को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।


ऐसे समय में सरकार, ऊर्जा कंपनियों और नीति निर्माताओं के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए ठोस रणनीति तैयार रखें।


कुल मिलाकर, खाड़ी देशों के बीच बढ़ता तनाव सिर्फ क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। भारत जैसे तेजी से विकसित हो रहे देश के लिए यह स्थिति एक चुनौती भी है और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी।


Latest News