इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, एक दिन में 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई निवेशकों की दौलत

31 Jul 2026



नई दिल्ली, 31 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे ये दोनों सूचकांक वापस हरे निशान में पहुंच कर कारोबार करने लगे। बाजार में दोपहर एक बजे के थोड़ी देर बाद तक खरीदारी का जोर बना रहा। इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण दोनों सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 70.51 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 77,998.66 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो, जिसकी वजह से यह सूचकांक 118.22 अंक यानी 0.15 अंक की कमजोरी के साथ 77,809.93 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स ने रफ्तार पकड़ ली।


लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर एक बजे के थोड़ी देर बाद यह सूचकांक दिन के निचले स्तर से 462.32 अंक उछल कर 344.10 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,272.25 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 177.61 अंक फिसल कर 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत उछल कर 24,361.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 60 अंक से अधिक टूट कर 17.45 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में 24,299.70 अंक के स्तर तक लुढ़क गया।


इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी की चाल में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर एक बजे के थोड़ी देर बाद यह सूचकांक दिन के निचले स्तर से लगभग 130 अंक उछल कर 112.25 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,429.40 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 45 अंक से अधिक लुढ़क कर 66.45 अंक की तेजी के साथ 24,383.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान मीडिया सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी का मीडिया इंडेक्स दो प्रतिशत उछल गया। इसी तरह ऑटोमोबाइल, ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी जम कर खरीदारी होती रही। इस खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी में ऑटो इंडेक्स 1.64 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.01 प्रतिशत और एनर्जी इंडेक्स एक प्रतिशत की मजबूती हासिल करने में सफल रहे। इसके अलावा बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, मेटल और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए।


दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के शेयरों में आज जम कर बिकवाली होती रही। इस बिकवाली के कारण निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.56 प्रतिशत गिर गया। इसी तरह बीएसई का टेक इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया। इसके अलावा एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 1.30 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 485.88 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 484.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में एनएसई में 2,989 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,842 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,147 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


पूरे दिन हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस 8.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 6.27 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 3.85 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.50 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स 1.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 2.72 प्रतिशत, एटरनल 2.64 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर 2.34 प्रतिशत, इंफोसिस 2.16 प्रतिशत और विप्रो 1.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।


---------------

Latest News