इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

लापता नाबालिग बालिका बरामद, प्रेमजाल में फंसा कर भगाने वाला युवक गिरफ्तार

18 Jan 2026



रायपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। कोतरारोड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार एक दिसंबर 2025 को बालिका की मां के द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर 2025 को दीदी के घर जाने के लिए निकली। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 47825 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गुम बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपित नरेश तिग्गा (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से बरामद किया। आरोपित और अपहृता को थाना लाकर पूछताछ की गई।


अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपित नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था। आरोपित उसे शादी का झांसा देता था और 20 नवंबर 2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपित ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं विस्तारित की गई । प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपित नरेश तिग्गा (उम्र 26 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Latest News