इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

लोकसभा में बदला दलगत समीकरण, छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को मंजूरी, शिवसेना के सदस्य बढ़कर 13 हुए

18 Jul 2026



नई दिल्ली, 18 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले लोकसभा में दलगत समीकरण में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की सदस्य संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की संख्या घटकर तीन रह गई है।


लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, इन छह सांसदों को सदन में शिंदे गुट के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी गई है। इसके साथ ही सदन में दोनों शिवसेना गुटों की संसदीय स्थिति में औपचारिक बदलाव दर्ज हो गया है।


इसी सर्कुलर में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर अलग गुट बनाने वाले 28 सांसदों में से 20 सदस्यों को लोकसभा में पृथक समूह के रूप में बैठने की अनुमति भी प्रदान की गई है। इससे सदन की बैठक व्यवस्था और संसदीय दलों की संरचना में भी बदलाव होगा।


उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऐसे समय में लोकसभा में दलों के बदले हुए संख्या बल को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है, जिनमें पिछले सत्र में लंबित रहे कुछ प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं।


पिछले बजट सत्र के दौरान लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक सहित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सके थे। माना जा रहा है कि सरकार इन विधेयकों को संशोधित स्वरूप में पुनः सदन के समक्ष ला सकती है।


हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्थिति उच्च सदन में भी मजबूत हुई है और गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गया है। वहीं, सहयोगी दलों से मिले समर्थन की वजह से लोकसभा में सरकार की संख्या-बल भी पहले के मुकाबले मज़बूत हो गई है।--------------

Latest News