इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

मैहर : डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा सेवानिवृत्त कर्मचारी, साइबर ठगों ने 22 लाख रुपये ऐंठे

02 Jun 2026



मैहर, 02 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अमरपाटन क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी को "डिजिटल अरेस्ट" का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरपाटन निवासी सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी मानेन्द्र सिंह को 5 मई 2026 को एक अज्ञात कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वालों ने स्वयं को टेलीकॉम विभाग, दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बताते हुए उनके नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग तथा करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का मामला दर्ज होने की बात कही।


आरोपितों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर कई दिनों तक व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उन्हें मानसिक दबाव में रखा। इसके बाद बैंक खातों और एफडी की जानकारी हासिल कर जांच के नाम पर उनकी सावधि जमा (एफडी) तुड़वाई गई।


ठगों ने आरबीआई जांच और सत्यापन प्रक्रिया का हवाला देते हुए पीड़ित से आरटीजीएस के माध्यम से एक निजी कंपनी के खाते में कुल 22 लाख रुपये जमा करा लिए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन रकम जमा होने के बाद संपर्क टूट गया। तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।


क्या है डिजिटल अरेस्ट?


साइबर अपराधी अक्सर खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई, आयकर विभाग या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वे गिरफ्तारी, वारंट, मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित को मानसिक रूप से दबाव में लेते हैं और फिर बैंक खातों से धनराशि ट्रांसफर करा लेते हैं। वास्तव में भारत में किसी भी व्यक्ति को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से "डिजिटल अरेस्ट" नहीं किया जाता।


पुलिस ने जारी की चेतावनी


मैहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फोन, व्हाट्सएप या वीडियो कॉल के जरिए खुद को किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी या डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता है तो घबराएं नहीं और उसकी बातों में न आएं।


पुलिस ने लोगों को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या वित्तीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा किसी के कहने पर धनराशि ट्रांसफर न करने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने या साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचना देने का आग्रह किया है।

Latest News