इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद

मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बंकर ध्वस्त कर हथियार व गोला-बारूद बरामद

25 Mar 2026



उखरुल (मणिपुर), 24 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मणिपुर के उखरुल जिले में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सुरक्षा बलों ने मंगलवार को लितान थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई बंकरों को ध्वस्त किया गया और गोला-बारूद बरामद किया गया।


आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया है कि, यह अभियान लेंगियांगचिंग और मोंगकट चेपु गांव समेत कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ चलाया गया। यहां दोनों समुदायों द्वारा बनाए गए किलेबंद बंकरों को चिन्हित कर व्यवस्थित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिन्हें हाल के संघर्षों में उपयोग किया गया था।


कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए गए कारतूस भी मिले, जो क्षेत्र में पहले हुए संघर्षों की तीव्रता को दर्शाते हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन बंकरों को ध्वस्त करना तनाव कम करने और भविष्य में किसी भी सशस्त्र झड़प को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


अभियान के बाद क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाओं में काफी कमी दर्ज की गई है, जिससे स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और रणनीतिक तैनाती के जरिए इलाके में मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया है।


यह कार्रवाई मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों का हिस्सा है। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।