इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता

मप्र में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर सक्रिय होगा सिस्टम, अब तक औसत से कम बारिश दर्ज

04 Aug 2026



भोपाल, 04 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर कमजोर होने के कारण सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में केवल बादल और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। 4 और 5 अगस्त तक यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


प्रदेश में पिछले चार दिनों से कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं हुई है। इसका असर मौसमी आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 15.9 इंच (404.2 मिमी) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 19 इंच (482 मिमी) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में सामान्य से करीब 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।


पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित


मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस क्षेत्र का कोई भी जिला सामान्य वर्षा के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में सामान्य से 1 से 42 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।


पश्चिमी हिस्से में भी कमी


प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी बारिश सामान्य से कम रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में औसतन 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।


इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश


मौसम विभाग के अनुसार बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।


तीन सिस्टम सक्रिय, लेकिन असर कमजोर


प्रदेश के ऊपर इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव कमजोर बना हुआ है। इसी कारण अधिकांश स्थानों पर केवल हल्की बारिश या बादल छाए रहने की स्थिति है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

Latest News