इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता

मतदाता सूची विवाद पर धरने पर बैठीं ममता, चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला

06 Mar 2026


कोलकाता, 06 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के धर्मतला स्थित मेट्रो चैनल पर एक बार फिर चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने धरना देते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में जीवित लोगों को मृत घोषित किया गया है।


धरना मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन 22 लोगों को मतदाता सूची में मृत बताया गया है, उन्हें मंच पर बुलाया जाएगा ताकि यह साबित हो सके कि वे जीवित हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मृत बताया गया है, वे स्वयं यहां बैठकर यह प्रमाण दे रहे हैं कि वे पूरी तरह जीवित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति शर्मनाक है।


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों के नामों को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आई है और यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्हाेंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण कुछ परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उनके अनुसार इस प्रक्रिया से प्रभावित कुछ परिवार भी धरना स्थल पर मौजूद हैं।


धरना स्थल पर विभिन्न जिलों से आए तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कई ऐसे मतदाता भी मंच पर पहुंचे जिनका आरोप है कि उन्हें सूची में मृत या अयोग्य घोषित कर दिया गया है।


इस दौरान मिनाखां स्थित रामकृष्ण सारदा मिशन के एक प्रतिनिधि ने भी मंच से दावा किया कि वे पिछले 14 वर्षों से संस्था के अध्यक्ष हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।


तृणमूल कांग्रेस ने इस धरने को मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर शाम को बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।-

Latest News