इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी

मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, पुलिस वाहन पर हमला, पांच गिरफ्तार

05 Mar 2026



मुजफ्फरपुर, 05 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रंगों के पर्व होली के बीच शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रामबाग स्थित नूनफर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार, नूनफर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।


पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया, जिससे वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा रही थी, तभी कुछ महिलाएं और युवक पुलिस से उलझ पड़े। इसी दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। वाहन के पिछले हिस्से का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर थाने लौट गई।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक और गहमागहमी देखी जा सकती है। नगर पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में झड़प की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी। मौके पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Latest News