इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

27 Sep 2026

फरीदाबाद, 27 सितंबर (एजेंसी)। फरीदाबाद के सीही में गांव रविवार शाम को एक तीन साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची बोरवेल के पास खड़े एक ट्रैक्टर पर चढक़र खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल नगर निगम का था। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अंधेरा अधिक होने की वजह से बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गई हैं। टीम ने बोरवेल के अंदर एक कैमरा भी डाला है। वीडियो में अंदर कुछ पड़े पत्थर दिखाई दे रहे हैं।

बच्ची के पिता रामदीन का कहना है कि बोरवेल करीब 10 साल से बंद था। कुछ दिन पहले उसका ढक्कन हट गया था। घटना के दौरान वह काम पर गए थे। गांव के लोगों की सूचना पर उन्हें बेटी के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली। सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर बोरवेल लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कई सालों से सूखा पड़ा है। रविवार शाम 3 साल की नेहा बस्ती के बच्चों के साथ बोरवेल के पास ही खेल रही थी। यहां एक ट्रैक्टर भी खड़ा था। खेलते-खेलते बच्चे इस ट्रैक्टर पर ही चढ़ गए। इसी दौरान नेहा अचानक ट्रैक्टर से गिरकर सीधे बोरवेल में गिर गई। नेहा के अंदर गिरते ही बच्चों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। तुरंत ही नेहा के पिता रामदीन को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। अभी ग्रामीणों को बोरवेल से दूर किया जा रहा है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची कितनी गहराई पर फंसी है। रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। वे कई सालों से सीही गांव में ही रह रहे हैं। गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में रामदीन, उनकी पत्नी और बच्ची नेहा है।

Latest News