इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को बुराड़ी में स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र (एटीएस) का उद्घाटन किया। इस एटीएस की प्रतिवर्ष 90,000 वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग क्षमता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी करने वाले पीयूसी केंद्रों की व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनाया जाएगा। दिल्ली में एक अक्टूबर से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराड़ी एटीएस में 40,000 भारी मोटर वाहनों और 60,000 हल्के मोटर वाहनों की वार्षिक जांच की जा सकेगी। यह पांच-लेन वाला आधुनिक एटीएस केंद्र वाहनों की फिटनेस जांच को वैज्ञानिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां वाहनों की फिटनेस का परीक्षण पूरी तरह स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें ब्रेक दक्षता, सस्पेंशन प्रदर्शन, हेडलाइट की स्थिति, साइड-स्लिप, उत्सर्जन स्तर और वाहन के निचले हिस्से की जांच सहित विभिन्न मानकों का परीक्षण किया जाएगा। इससे पहले 3 सितंबर को तेखंड में प्रतिवर्ष लगभग 72,000 वाहनों की फिटनेस जांच क्षमता वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया था।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के समाधान के लिए केवल सर्दियों में किए जाने वाले अस्थायी उपाय पर्याप्त नहीं हैं। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को पूरे वर्ष चलने वाली निरंतर प्रक्रिया के रूप में लिया है और परिवहन, हरित क्षेत्र के विस्तार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, कचरा प्रबंधन तथा तकनीक आधारित निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ काम किया जा रहा है। प्रदूषण किसी एक सीमा तक सीमित नहीं रहता और दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता कई क्षेत्रों से प्रभावित होती है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत वाहन फिटनेस जांच व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी करने वाले पीयूसी केंद्रों की व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनाया जाएगा। दिल्ली में एक अक्टूबर से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही पीयूसी केंद्रों की निगरानी और व्यवस्था को तकनीक से मजबूत करने पर भी काम किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य केवल प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करना नहीं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस, दीर्घकालिक और प्रभावी कदम उठाना है। सरकार का प्रयास है कि परिवहन व्यवस्था स्वच्छ भी हो, सुरक्षित भी हो और तकनीक से सक्षम भी हो। वाहन फिटनेस जांच को मजबूत करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि सड़क पर चलने वाले वाहनों की निर्धारित फिटनेस और उत्सर्जन मानकों का पालन सुनिश्चित करना स्वच्छ हवा और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए आवश्यक है।


परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि एटीएस की शुरुआत दिल्ली की वाहन फिटनेस जांच व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नंद नगरी, तेखंड और बुराड़ी में एटीएस शुरू होने से दिल्ली में ऑटोमेटेड वाहन टेस्टिंग की कुल क्षमता सालाना 2.5 लाख से अधिक वाहनों की हो गई है। इससे कमर्शियल वाहनों को घर के नजदीक आधुनिक फिटनेस जांच की सुविधा मिलेगी। बुराड़ी एटीएस को रिकॉर्ड एक वर्ष में तैयार किया गया है और करीब 1,00,000 वाहनों की वार्षिक क्षमता के साथ यह देश के अधिक क्षमता वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटरों में शामिल है। मुख्यमंत्री गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है।

Latest News