इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

नेपाल में ओली पर से यात्रा प्रतिबंध हटा, पासपोर्ट भी बहाल

05 Jan 2026




काठमांडू, 05 जनवरी (हि.स.)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) यानी नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग ने हटा लिया है।


पिछले वर्ष 8-9 सितंबर को हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान ओली प्रधानमंत्री थे। उसी मामले में आयोग ने उनसे पूछताछ के उद्देश्य से पहले उन पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने तथा काठमांडू छोड़ने से रोका गया था।


आयोग के प्रवक्ता तथा पूर्व एआईजी विज्ञानराज शर्मा ने बताया कि सोमवार को हुई आयोग की बैठक में ओली पर से यात्रा प्रतिबंध हटाने का निर्णय लेते हुए उनके पासपोर्ट निलंबन के फैसले को भी वापस लिया गया है।


आयोग की पहली बैठक ने ही ओली सहित कई लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाते हुए उनके पासपोर्ट को निलंबित कर दिया था। रविवार को ओली ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में करीब ढाई घंटे तक बयान दर्ज कराया था। उसी दिन उन्होंने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष भी अपना लिखित बयान प्रस्तुत किया। आयोग के सदस्य उनके भक्तपुर स्थित गुंडु निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने लिखित बयान सौंपा।


पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित इस आयोग ने उस समय की सरकार में शामिल कुछ मंत्रियों, सुरक्षा निकायों के प्रमुखों तथा जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुखों सहित कई संबंधित अधिकारियों के बयान पहले ही ले लिए हैं।

Latest News