इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

प. बंगाल चुनावः आयोग ने 17 हजार से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती का लिया फैसला

26 Apr 2026



कोलकाता, 26 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग को कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए आयोग ने पहले चरण में काम कर चुके केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को फिर से ड्यूटी पर लगाने का निर्णय लिया है। आयोग ने 17,276 से अधिक कर्मचारियों को दूसरे चरण के मतदान में तैनात करने की योजना बनाई है।


आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन कर्मचारियों को जिला स्तर पर तुरंत नियुक्त करने और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है।


बताया गया है कि ये सभी कर्मचारी पहले चरण के मतदान में पहले ही अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और अब उन्हें दूसरे चरण में भी तैनात किया जाएगा। प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत विभिन्न चार श्रेणियों में इनकी नियुक्ति की जाएगी।


रविवार को चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलावार तैनाती में सबसे अधिक दक्षिण 24 परगना में 6620 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 5680, नदिया में 1745, हावड़ा में कुल 724 (जिसमें डोमजूर में 221) कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा दक्षिण कोलकाता में एक हज़ार 109, हुगली में 712 और पूर्व बर्धमान में 686 कर्मियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


हालांकि, इस फैसले पर सवाल भी उठने लगे हैं। वोटकर्मी एकता मंच के महासचिव स्वप्न मंडल ने पूछा कि केवल केंद्रीय कर्मचारियों को ही क्यों तैनात किया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के कई कर्मचारी अभी तक किसी चुनावी ड्यूटी में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पहले देखने को नहीं मिली है, हालांकि उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

Latest News