इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

पाकिस्तान के कराची में आग की लपटों से घिरा शॉपिंग प्लाजा , पांच की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर

18 Jan 2026



इस्लामाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक शॉपिंग प्लाजा में आज तड़के लगी आग में कम से कम पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। 20 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने की प्रयास कर रही हैं।


दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह शॉपिंग प्लाजा एमए जिन्ना रोड पर है। यहां के लोग इसे गुल प्लाजा कहते हैं। अधिकारियों ने बताया आग इस प्लाजा के ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लांजर का कहना है कि उन्होंने दमकल विभाग और रेस्क्यू 1122 को जल्द से जल्द आग बुझाने और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ करने के निर्देश दिए हैं।


अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले तीन लोगों की पहचान आमिर, आसिफ और फराज के रूप में हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना में 20 से लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। आग ने कई और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। और गाड़ियां बुलाई गई हैं। लोगों को स्नोर्कल की मदद से प्लाजा से बाहर निकाला जा रहा है। इस शॉपिंग प्लाजा में दुकानों की संख्या 1,000 से ज्यादा है। कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्तजा वहाब ने गुल प्लाजा में आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख और अफसोस जताया है।

Latest News