इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत, 44 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामले

13 Feb 2026



नई दिल्ली, 13 फ़रवरी (हि.स.)। 44 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में उदयपुर जेल में बंद फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया।


श्वेतांबरी भट्ट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि राजस्थान पुलिस उनके मुंबई स्थित दफ्तर पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रोहतगी ने कहा कि इस मामले में कम-से-कम श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दी जाए।


इस मामले में शिकायतकर्ता अजय मुर्दिया की ओर से पेश वकील ने कहा कि ये मामला 44 करोड़ के फर्जीवाड़े का है। तब कोर्ट ने पूछा कि क्या पैसे की वसूली का हथियार आपराधिक मुकदमा है। चीफ जस्टिस ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि याचिकाकर्ताओं ने एफआईआर निरस्त करने की याचिका नहीं दाखिल की है। इसमें राजस्थान में केस कैसे बना। कोर्ट ने इस मामले में अजय मुर्दिया को भी पक्षकार बनाने का आदेश दिया।


सुनवाई के दौरान रोहतगी ने कहा कि शिकायतकर्ता चाहता था कि उसके ऊपर फिल्म बने। दोनों फिल्म फ्लॉप हो गई, इसमें विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी का भला क्या दोष। फिर उन्हें हिरासत में क्यों रखा जा रहा है।


बता दें कि शिकायतकर्ता अजय मुर्दिया इंदिरा आईवीएफ के मालिक हैं।

Latest News