इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' से जुड़ीं वामिका गब्बी

11 Aug 2026



अभिनेत्री वामिका गब्बी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके खाते में एक बड़ी फिल्म जुड़ गई है। वामिका अब अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आगामी पौराणिक फिल्म 'जय हनुमान' में नजर आएंगी। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके किरदार को फिलहाल गुप्त रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह कहानी में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका निभाएंगी।


रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका इस पौराणिक गाथा का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। 'जय हनुमान' वर्ष 2024 में रिलीज हुई तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु-मान' का सीक्वल है। फिल्म में पौराणिक कथाओं के साथ एक्शन और भक्ति का मिश्रण देखने को मिलेगा। वामिका पहली बार इस तरह की बड़े पैमाने की पौराणिक परियोजना में नजर आएंगी।


मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माण और टी-सीरीज की प्रस्तुति में बन रही 'जय हनुमान' प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कहानी कलियुग की पृष्ठभूमि में रची गई एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गाथा होगी, जिसमें हनुमान की भक्ति, निष्ठा और शाश्वत शक्ति को केंद्र में रखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी रिलीज तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Latest News