इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का

समुद्र में 28 दिन से भटक रहे आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे ट्रॉलर के साथ सुरक्षित बचाए गए

27 Aug 2026



पूर्व मेदिनीपुर, 27 अगस्त (एजेंसी)। बंगाल की खाड़ी में लगातार 28 दिनों तक भटकने के बाद आंध्र प्रदेश के एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर से आठ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। समुद्र के बीच ट्रॉलर में गंभीर यांत्रिक खराबी आने के बाद उसका मुख्य इंजन बंद हो गया था। संपर्क व्यवस्था और दिशा बताने वाला यंत्र भी काम नहीं कर रहा था। इसके बाद ट्रॉलर समुद्र की तेज धार और हवाओं के बीच नियंत्रणहीन होकर बहता रहा।


मछुआरों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से करीब एक महीने पहले ट्रॉलर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकला था। समुद्र के बीच पहुंचने के बाद अचानक उसका मुख्य इंजन खराब हो गया। इसके साथ ही संचार व्यवस्था भी बाधित हो गई। दिशा बताने वाला उपकरण काम नहीं करने के कारण मछुआरों के सामने वापस लौटने का रास्ता भी नहीं था।


सीमित मात्रा में उपलब्ध पानी और खाद्य सामग्री के सहारे आठों मछुआरे करीब चार सप्ताह तक समुद्र में जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। इस दौरान ट्रॉलर समुद्र की तेज धार और हवा के कारण लगातार बहता रहा और उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया।


बुधवार सुबह दीघा मोहना से मछली पकड़ने निकले स्थानीय मछुआरों ने समुद्र में एक पीले रंग का ट्रॉलर बहते हुए देखा। करीब जाने पर पता चला कि उसका इंजन खराब है और उसमें आंध्र प्रदेश के मछुआरे फंसे हुए हैं। स्थानीय मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना दीघा मोहना, मत्स्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल और संबंधित अधिकारियों की दिन भर की कोशिश के बाद समुद्र से ट्रॉलर को खींचकर दीघा मोहना लाया गया।


काली गंगा’ ट्रॉलर के मालिक अरविंद बर्मन ने अनुसार, “सुबह सात बजे समुद्र में जाल डालने के समय बहता हुआ ट्रॉलर दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मत्स्य विभाग और एसोसिएशन को सूचना दी गई इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।”


दीघा फिश ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणब कर ने भी बताया कि ट्रॉलर के मिलने के बाद तत्काल तटरक्षक बल और तटीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी आठ मछुआरे सुरक्षित हैं और उन्हें दीघा लाया जा चुका है।


कांथी मत्स्य विभाग के सहायक मत्स्य निदेशक (समुद्री) सुमन साहा ने कहा, “खराब ट्रॉलर की जानकारी मिलने के बाद उसे बचाने के लिए तटरक्षक बल और तटीय थाने को सूचना दी गई। बचाए गए मछुआरों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। वे सभी स्वस्थ हैं।”


करीब 28 दिनों तक गहरे समुद्र में फंसे रहने के बाद आठों मछुआरों के सुरक्षित लौटने से उनके परिवारों और मछुआरा समुदाय ने राहत की सांस ली है।

Latest News