इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

सीएम रेखा गुप्ता ने केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण

14 Feb 2026



नई दिल्ली, 14 फ़रवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान के परिसर में राष्ट्र पुनरुत्थान के शिल्पी एवं संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह अवसर अत्यंत गौरवशाली है, क्योंकि संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। सन् 1925 की विजयादशमी के पावन दिवस पर डॉ. साहब ने जिस ध्येय बीज का रोपण किया था, वह आज एक विराट वटवृक्ष बनकर मां भारती की सेवा में निरंतर समर्पित है। व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज संगठन का उनका मार्ग आज भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार स्तंभ बन चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ के इस शताब्दी संकल्प के साथ हमारा ध्येय है कि भारत अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त कर परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित हो। आरोग्य संस्थान में स्थापित यह प्रतिमा हमें सदैव सेवा ही साधना और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देती रहेगी।


इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Latest News