इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

26 Sep 2026

मुंबई, 26 सितंबर (एजेंसी)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन' ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की।


सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'द वन' ने हालिया रिलीज फिल्मों में अक्षय कुमार की 'हैवान', सनी देओल की 'बंटवारा 1947', 'वाइब' और 'दायरा' समेत करीब 33 फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन शुरुआती कमाई ने निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।


'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि और तमन्ना भाटिया ने उनकी पत्नी ममता की भूमिका निभाई है। कहानी ऋषि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए पत्नी के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक गांव लौटता है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, जबकि एकता कपूर इसकी निर्माता हैं।


वहीं, नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 14.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 61.15 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले कम रही। 'द पैराडाइज' ने रिलीज के पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। ऐसे में 'द वन' की मजबूत शुरुआत के बाद दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला दिलचस्प हो गया है।